रानीगंज के एगारा ग्राम पंचायत इलाके में एक बच्चे को हुआ डेंगु इलाके के लोगों में फैली चिंता:
1 min read

रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट:
रानीगंज के एगारा ग्राम पंचायत निवासी 12 वर्षीय करण साव नामक एक बच्चे के डेंगू से पीड़ित होने से इलाके में आतंक पसर गया। इस संदर्भ में एगारा ग्राम पंचायत प्रधान ममता मंडल ने कहा कि उनके पंचायत इलाके में 12 वर्षीय एक बालक को डेंगू हुआ है । उन्होंने बताया कि पंचायत अधिकारियों को यह पता नहीं चल पाया कि उस बालक को डेंगू हुआ है लेकिन जैसे ही आज पत्रकारों के जरिए उनको पता चला पंचायत की तरफ से तुरंत वहां पर ब्लीचिंग पाउडर और अन्य कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पंचायत की तरफ से इलाके में डेंगू को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है । दुसरी तरफ इलाके के लोगों लोगों का कहना है कि उस इलाके में बिजली सड़क जैसी सुविधाएं भी नहीं है। ममता मंडल ने कहा कि बहुत जल्द इन परेशानियों को भी दुर किया जाएगा। वहीं उस बच्चे की मां कविता साव ने बताया कि 24 तारीख को पता चला कि उनके बेटे को डेंगू हुआ है। उसे चार पांच दिन पहले से बुखार आ रहा था उसे पहले सरकारी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन जब वहां पर उसका बुखार कम नहीं हुआ तो दुर्गा पूजा की अष्टमी के दिन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वही आसनसोल नगर निगम के डेंगू प्रतिरोध दल की एक सदस्या ने बताया कि आज उस बच्चे की मां के जरिए उनको पता चला कि उस बच्चों को डेंगू हुआ है उन्होंने कहा कि जब पता चला तो आसनसोल नगर निगम के डेंगू प्रतिरोध दल को कीटनाशकों के छिड़काव के लिए बुलाया गया












