shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

शुभ दीपावली मेला 2023: कनकधारा द्वारा आयोजित दीपधारा दिवाली मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :कनकधारा, एसबीएफसीआई की महिला शाखा, द्वारा दीपावली के इस शुभ अवसर पर एक दिवसीय “दीपधारा” दिवाली मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। आसनसोल क्लब मे गुरुवार 2 नवम्बर सुबह साढ़े दस से किया जाएगा । इस संदर्भ में संस्था अध्यक्ष अंजना कौर ने बताया, कि इस मेले का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय द्वारा, किया जायेगा।
कार्यक्रम की संयोजिका मधु डुमरेवाल ने कहा, कि इस मेले मे दीपावली के लिए शिल्पांचल वासीयो को एक्सक्लूसिव शॉपिंग का मौका मिलेगा। इस मेले मे करीब 50 स्टाल्स लगेंगे जिनमे कपड़े, गहने, घर सजावट, बंदनवार, दिवाली साज सज्जा के सामान, खेल, मनोरंजन एवं लजीज खाने पीने के स्टाल्स शामिल हैँ। इसके साथ ही शानदार नृत्य और संगीत की प्रस्तुति भी होगी। विशेष आकर्षण होगा, भारत के विभिन्न राज्यो के परिधानों से सुसज्जित नारी शक्ति का परंपरागत फैशन शो। बच्चों के लिए निःशुल्क प्रतियोगिताएं- फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, रुबिक्स क्यूब भी आयोजित की जाएगी । सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार एवं विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिया जायेगा। मेले मे आने वाले हर आगंतुक के लिए फ्री एंट्री एवं फ्री लाटरी कूपन की व्यवस्था रखी गई है, जिसका लकी ड्रा मेले के दिन ही होगा।
मेले का एक और आकर्षण इस बार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस द्वारा आयोजित सेफ ड्राइव सेव लाइफ के थीम पर एक नाटक का मंचन किया जाएगा।
संस्था की सचिव नबनीता बनर्जी ने शहर वासीयो से आग्रह किया कि सभी मेले मे आये, मेले का आनंद लें और दिवाली की खरीदारी कर इन सुदूर से आये दुकानदारों का मनोबल और उत्साह बढ़ाएं। हमे विश्वास है, आपको एक ही छत के नीचे उच्चत्तम खरीदारी के विकल्प मिलेंगे। यह एक ऐसा अवसर है जब हम सभी मिलकर दीपावली की खुशियों को मनाये और हमारी संस्कृति को बढ़ावा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page