दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :आज दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के बीएनआर तथा स्कौब गेट के समक्ष इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस संदर्भ में कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज भारत रत्न दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि है उन्होंने कहा कि भारत वर्ष के विकास में इंदिरा गांधी की भूमिका और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता खासकर आसनसोल शिल्पांचल में आज जो रौनक है उसकी वजह यहां के कोयला खदान है सन 1972 में इंदिरा गांधी ने ही कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया था न सिर्फ कोयला उद्योग बल्कि बैंकों का भी राष्ट्रीयकरण किया गया था यही वजह है कि भारत की आम जनता विकास के पथ पर अग्रसर हो सकी थी उन्होंने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भी जयंती है उनको भी साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि आज केंद्र में जो भाजपा सरकार है वह कहीं ना कहीं भारत के विकास में इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यों को भुला देना चाहती है लेकिन जब तक यह देश रहेगा लोगों के मन में इंदिरा गांधी और उनके किए गए कार्यों की याद भी ताजा रहेगी












