shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

व्यवसायी दिनेश गोराई पर हमले के आरोप में चार व्यक्ति हिरासत में:

1 min read

आसनसोल :कल आसनसोल के चंद्रचूड़ मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार व्यवसायी दिनेश गोराई पर जानलेवा हमला हुआ था अपराधी मोटरसाइकिल पर आए थे और दिनेश गोराई जिस गाड़ी में सवार थे उसे पर कई राउंड गोलियां चलाई थी इस घटना में दिनेश गोराई या गाड़ी में मौजूद उनके साथियों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई आज दिनेश गोराई पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने प्रशासन को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा चार लोगों को हिरासत में लिया गया है उन्होंने कहा कि यह पता चला है कि गिरफ्तार चारों व्यक्ति जयदेव मंडल के अंगरक्षक हैं उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है और वह चाहते हैं कि इस घटना में जो मुख्य आरोपी है उसको भी तत्काल गिरफ्तार किया जाए उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिनदहाड़े कल उन पर गोलियां चलाई गई थी उससे इस क्षेत्र के लोगों में डर समा गया है वही कल की घटना को लेकर प्रगतिशील बावरी समाज के जिला अध्यक्ष समीर बावरी ने कहा की कल जब दिनेश गोराई पर हमला हुआ था उस गाड़ी में प्रगतिशील बावरी समाज से जुड़े फटिक बावरी भी मौजूद थे वह इस घटना में बाल बाल बच गए समीर बावरी ने कहा कि एक सभ्य समाज में इस तरह से दिनदहाड़े लोगों पर गोलियां चल रही हैं यह ना काबिले बर्दाश्त है उन्होंने प्रशासन से इस घटना के तह तक जाने और इस घटना को अंजाम देने में जिनके हाथ है उनको गिरफ्तार करने की मांग की उन्होंने कहा कि प्रगतिशील बावरी समाज अपने समाज के एक व्यक्ति पर इस तरह के कातिलाना हमले को चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेगा वही घटना के समय गाड़ी में मौजूद फटिक बावरी ने कहा कि चंद्रचूड़ मंदिर मोड़ के निकट एक होटल में वह लोग खाना लेने रुके थे वह होटल के अंदर थे तब होटल के बाहर खड़ी गाड़ी में मौजूद दिनेश गोराई ने उन्हें फोन कर पूछा कि खाना मिलने में कितनी देर लगेगी जब उन्होंने कहा कि खाना मिलने में देर होगी तो दिनेश गोराई ने उन्हें वापस आने के लिए कहा जब वह वापस आए और गाड़ी में बैठकर चलने लगे तो तीन या चार बाईको में कुछ लोग आए और उन्हें रोकने के लिए कहा जब उनकी गाड़ी नहीं रुकी तो उन्होंने गाड़ी पर गोलियां चला दी उन्होंने कहा कि इस घटना से वह दहशत में है और चाहते हैं कि दोषियों को पकड़ा जाए इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया आज उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page