कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल आसनसोल में आज हेलोवीन डे मनाया गया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में आर्य कन्या स्कूल रोड पर स्थित कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल आसनसोल में आज हेलोवीन डे पालन किया गया आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को पूरे विश्व में इस दिन का पालन किया जाता है इसी को लेकर आज कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल आसनसोल में भी हेलोवीन डे मनाया गया इस मौके पर यहां स्कूल के सभी विद्यार्थी तथा शिक्षक गण उपस्थित थे यहां पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मेकअप किए थे तथा यहां पर बच्चों को तमाम तरह के गेम्स और एक्टिविटीज कराए गए यह बच्चे विभिन्न प्रकार के पोशाकों में सजे हुए थे यहां पर बच्चों द्वारा क्राफ्ट के भी कई काम किए गए जिन्हें देखकर कोई भी दंग रह जाए कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक बगड़िया सेंटर हेड प्रतिज्ञा बगड़िया स्कूल के टीचर महुआ बनर्जी श्वेता प्रसाद सुष्मिता अनीशा राजू आदि उपस्थित थे इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक बगड़िया ने कहा कि हेलोवीन एक अमेरिकी त्यौहार है लेकिन वह चाहते हैं कि उनके कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्री स्कूल आसनसोल में पढ़ने वाले बच्चों को न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के तमाम देशों की संस्कृति के बारे में पता चले इस वजह से यहां पर हर साल हेलोवीन डे का आयोजन किया जाता है इसके अलावा और भी तमाम तरह के आयोजन किये जाते हैं जिससे इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पूरे विश्व की संस्कृति के बारे में पता चलेगा












