दुर्गा पूजा के दौरान उनकी सराहनीय भूमिका के लिए आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू और उनकी पूरी टीम को बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल द्वारा किया गया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा और उसके बाद कार्निवल के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे इस वजह से कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के बिना त्योहारों का यह मौसम सुख और शांति के साथ बीत गया आम जनता को पुलिसिया बंदोबस्त की वजह से किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू को बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल की तरफ से फूलों का गुलदस्ता मोमेंटो देकर तथा उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। । इस मौके पर बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल के फाउंडर चेयरमैन बिरजिस ईलाही अंसारी सचिव प्रेमांशु बनर्जी वाइस प्रेसिडेंट सुजीत वाल्मीकि जॉइंट सेक्रेटरी दिनेश पांडे सदस्य सुजाता ठाकुर बप्पा ठाकुर आदि उपस्थित थे इन्होंने आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू को सम्मानित किया इस मौके पर बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल के फाउंडर चेयरमैन बिरजिस ईलाही अंसारी ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल दक्षिण थाने के अधिकारियों कर्मियों और सिविक वॉलिंटियर्स ने दुर्गा पूजा के दौरान अपनी भूमिका निभाई है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हम सभी अपने परिवार के साथ त्यौहार का आनंद उठाते हैं लेकिन यह पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं इनकी वजह से आसनसोल में दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा तथा पूजा के बाद आयोजित कार्निवल को इतने अच्छे ढंग से मनाया जा सका उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिस की आलोचना होती है लेकिन जब पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया जाता है तो जिम्मेदार मीडिया कर्मी के नाते उनकी तारीफ करना उनको धन्यवाद देना भी फर्ज बनता है आज इसी फर्ज को निभाने बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल की तरफ से हम सब आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू तथा दक्षिण थाने के सभी अधिकारियों कर्मियों और सिविक वॉलिंटियर्स को धन्यवाद देने आए हैं जिन्होंने इतने बेहतरीन ढंग से दुर्गा पूजा के दौरान अपने दायित्व का पालन किया वहीं आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल को धन्यवाद दिया और कहा कि नागरिक समाज तथा विशेष कर मीडिया बन्धुओं से इस तरह का सम्मान प्राप्त करना निसंदेह पुलिस के मनोबल को बढ़ाएगा और आम जनता तथा पुलिस के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा












