सालानपुर के सामडी में एक टु व्हीलर शोरूम में लगी आग, लाखों का नुक़सान:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाना अंतर्गत सामडी गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे सामडी लोहट मोड़ के पास बीके मोटर्स नाम के शोरूम मे भयंकर आग लग गई। आग की लपटें दुसरी मंजिल तक फैल गई। घटना के बाद
शोरूम के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया । आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम के अंदर मौजूद पुरानी बाईक और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।स्थानीय पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। आग की लपटों को करीब 2 किमी दूर से काले धुएं के साथ देखा जा सकता था।
दुकान के मालिक भोला गोराई ने बताया कि गाड़ि की बैटरी में धमाका होने से आग फैली उन्होंने बताया कि नई और पुरानी गाड़ीयों का नुकसान मिलाकर कई लाख रुपयों का नुक़सान हुआ है।
हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई।
बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया












