सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हुआ सिख एजुकेशन और एक्सीलेंस अवार्ड 2023 का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के रविंद्र भवन में आसनसोल सिख वेलफेयर सोसायटी की तरफ से तथा आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से 11वें सिख एजुकेशन एंड एक्सीलेंस अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुप्रीम कोर्ट तथा दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त एचएस फुल्का सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एस जगजीत सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित से अपने वक्तव्य में अभिजीत घटक ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है चाहे वह कोरोना काल हो या अन्य कोई विपदा सिख समाज की तरफ से हमेशा बढ़-चढ़कर समाज सेवा मूलक कार्य किए गए हैं और यही इस समाज की सबसे बड़ी खासियत है वहीं गुरदास चटर्जी ने भी कहा कि सिख समाज के लोग हमेशा विभिन्न सामाजिक कार्यों में जुड़े रहते हैं चाहे वह रक्तदान शिविर हो या जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण हो या भोजन सामग्री का वितरण हर वह काम सिख समाज के द्वारा किया जाता है जिससे समाज का भला हो












