shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

गोधूलि काली पूजा कमेटी द्वारा बांटी गई साड़ियां भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी रहे मौजूद:

1 min read

आसनसोल :आने वाले दिवाली तथा छठ त्यौहार को देखते हुए आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित गोधुलि काली मंदिर प्रांगण में गोधूलि काली मंदिर कमेटी द्वारा तकरीबन ढाई सौ महिलाओं के बीच साड़ियां बांटी गई । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे गोधूलि काली पूजा कमेटी द्वारा उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत अपने वक्तव्य में जितेंद्र तिवारी ने गोधूलि काली पूजा कमेटी के सदस्यों की सराहना की उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस कमेटी के सदस्यों द्वारा हर समय सामाजिक कार्य किए जाते हैं वह बेहद सराहनीय है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस कमेटी के सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किए गए हैं उस समय भी वह उनके साथ मौजूद थे और आज भी त्योहार के इस मौसम में इस उल्लेखनीय कार्य के दौरान उनके साथ रहकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को आज साड़ियां प्रदान की जा रही है उनको भी धन्यवाद कि वह गोधूलि काली पूजा कमेटी के सदस्यों के आव्हान पर हमेशा आती हैं क्योंकि वह इस कमेटी के सदस्यों को अपने परिवार के रूप में मानती हैं यही वजह है कि हर समय वह उनके कार्यक्रमों में शिरकत करती हैं इसके उपरांत जितेंद्र तिवारी ने खुद कई महिलाओं को अपने हाथों से साड़ियां प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page