विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने प्रभु छठ घाट पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की छठ पूजा के आयोजन की तैयारीयों की शुरुआत:
1 min read

आसनसोल :आस्था का महापर्व छठ अब ज्यादा दिन दूर नहीं है और जब भी आसनसोल में छठ की बात होती है तो विशिष्ट समाज सेवी कृष्ण प्रसाद के तत्वावधान में कल्ला के प्रभु छठ घाट पर ली क्लब द्वारा आयोजित छठ पूजा का जिक्र जरूर आता है। कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में बीते 45 वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ कल्ला के प्रभु छठ घाट पर आस्था के इस महान पर्व को मनाया जा रहा है इस साल यहां पर छठ पूजा के 46वें वर्ष का आयोजन होने जा रहा है इसे लेकर विशिष्ट समाजसेवी कृष्ण प्रसाद के तत्वावधान में अभी से तैयारीयां शुरू हो चुकी हैं।

आज
आसनसोल के कल्ला प्रभु छठ घाट पर पश्चिम बंगाल के विशिष्ठ समाजसेवी एवं ली क्लब के सचिव कृष्ण प्रसाद के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन, गणेश पूजन, नदी पूजन एवं सूर्य भगवान की पूजा कर घाट की मरम्मत, नदी की सफाई के कार्यक्रम का शंखनाद किया गया। -पवित्र कार्तिक महीने के प्रथम दिन ली क्लब के 46वें चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारीयों को लेकर ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद ने पूजा अर्चना कर घाट की मरम्मत, घाट के विस्तारीकरण तथा नदी की सफाई के साथ-साथ भव्य तैयारी का आह्वान किया। ली क्लब के सैकड़ो सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कृष्णा प्रसाद ने सभी में जोश भर एवं उत्साह संचार कर आने वाले 46वें साल में ऐतिहासिक एवं सर्वकालिक भव्य पूजन करने का संकल्प लिया।












