ली क्लब द्वारा आयोजित छठ पूजा को लेकर हुई बैठक इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन:
1 min read

आसनसोल :कुछ ही हफ्तों बाद पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा। और जब आसनसोल में छठ की बात होती है तो आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्ण प्रसाद के तत्वावधान में आसनसोल के कल्ला इलाके में ली क्लब द्वारा प्रभु छठ घाट पर आयोजित छठ का जिक्र जरूर आता है समाज से भी कृष्ण प्रसाद के तत्वावधान में बीते 45 वर्षों से यहां पर भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल यहां पर छठ पूजा का यह 46वां साल होने जा रहा है। इसे लेकर कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में अभी से ली क्लब की तरफ से तैयारी शुरू हो चुकी है इसी क्रम में शुक्रवार को ली क्लब के सभी सदस्यों द्वारा आने वाले छठ पूजा को लेकर एक बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभु छठ घाट में 46वें साल में भव्य छठ पूजा का आयोजन किस तरह किया जाएगा इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल के विशिष्ठ समाज सेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में आगामी दिनों में बहुत ही भव्य और धूमधाम से छठ पूजा के आयोजन के साथ ही हमेशा की तरह समाज सेवा मुलक कार्यों को जारी रखने का भी सर्वसम्मति से फैसला लिया गया । इस सभा में सैकड़ो सदस्यों की उपस्थिति देखी गई। आपको बता दें कि कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में हर साल ली क्लब की तरफ से भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आयोजित प्रभु छठ घाट पर जो आयोजन होता है उसमे न सिर्फ आसनसोल बल्कि आसपास के इलाकों से भी छत व्रती आते हैं और आस्था के इस महान पर्व को मनाया जाता है। शुक्रवार की बैठक में इसी परंपरा को आगे बढ़ाने तथा पीछले साल से और बेहतर करने को लेकर चर्चा हुई ।












