shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ज्यादा से ज्यादा युवा व्यवसाय से जुड़े – शुभोजीत घांटी:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात घांटी परिवार की आठवीं पीढ़ी के व्यवसायी शुभोजित घाटी से हमने कोजागिरी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर खास बातचीत की हमने उनसे विभिन्न विषयों पर उनकी राय जानने की कोशिश की सबसे पहले हमने उनसे पूछा कि वह एक व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते हैं खुद भी एक युवा व्यवसायी हैं तो कोजागरी लक्ष्मी पूजा का उनके या उनके परिवार के लिए क्या महत्व है उन्होंने कहा कि घांटी परिवार बीते कई दशकों से आसनसोल की सरजमीं पर व्यापार कर रहा है वह इस परिवार की आठवीं पीढ़ी हैं जो व्यापार से जुड़े हुए हैं और हमेशा उनके परिवार ने निष्ठा ईमानदारी और व्यापार के प्रति समर्पण भाव से व्यापार किया है उनके लिए अपने ग्राहकों का संतोष ही सर्वोत्तम उपहार है इसलिए इतने वर्षों तक उनका परिवार व्यवसाय से जुड़ा रह सका है यह निश्चित रूप से मां लक्ष्मी की कृपा ही है। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर एक काम में चुनौतियां आएंगी इंसान को चुनौतीयों से डरना नहीं चाहिए और हर एक चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए व्यवसाय भी एक ऐसा ही क्षेत्र है जिसमें निश्चित रूप से चुनौतियां आएंगी लेकिन उन्होंने विशेष कर युवा वर्ग को संदेश दिया की चुनौतियों से डरे नहीं उनका डटकर सामना करें और निष्ठा अपने काम के प्रति समर्पण भाव तथा निडर होकर व्यवसाय करें जिससे कि व्यवसाय में उनको सफलता मिले उन्होंने कहा कि अगर आज का युवा वर्ग व्यवसाय के प्रति समर्पित होकर निष्ठा भाव से व्यापार करेगा तो इसमें कोई संदेह की बात नहीं है कि वह जरुर सफल होगा उन्होंने युवाओं से आगे आकर व्यवसाय को पेशे के रूप में अपनाने की अपील की उन्होंने कहा कि नौकरी करना जरूर अच्छी बात है और ज्यादातर युवा इसी तरफ आकर्षित भी होते हैं लेकिन अगर कोई अपना व्यापार स्थापित कर लेता है तो वह न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि अपने मातहत काम करने वाले अन्य कई लोगों और उनके परिवारों के लिए भी रोजी-रोटी का इंतजाम कर सकता है इसलिए अगर किसी युवा में व्यवसाय करने की इच्छा है तो उसे जरूर आगे आना चाहिए शुभोजित घांटी ने कहा कि यहीं पर हमारे देश और राज्य के नीति निर्धारकों की भूमिका अहम हो जाती है उन्होंने कहा कि हमारे देश और राज्य के नीति निर्धारक ऐसी नीतियां बनाएं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को व्यापार से जुड़ने का उत्साह मिले उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं इसे लेकर कई नीतियां भी बनाई गई हैं इसके साथ ही उन्होंने मंत्री मलय घटक के जरिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी आग्रह किया कि इस राज्य में भी ऐसी नीतियां बनाई जाए जिससे कि खासकर युवाओं को व्यापार से जुड़ने का अवसर मिले उनमें वह उत्साह जगे। इसके साथ ही अगर किसी का व्यापार नही चले तो उसे यह अवसर भी मिलना चाहते कि वह आसानी से व्यवसाय से निकल सके। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निश्चित रूप से पहले की तुलना में व्यापार की परिस्थितियों बेहतर हुई है लेकिन अभी भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है उदाहरण के लिए उन्होंने ट्रेड लाइसेंस वॉटर कनेक्शन बिजली का कनेक्शन सहित व्यापार के लिए जरूरी कई चीजों के सरलीकरण का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे आसनसोल में व्यापार में तरक्की की अपार संभावनाएं हैं आवश्यकता है तो बस इन चीजों की तरफ ध्यान देने की उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार की तरफ से इन नीतियों को और ज्यादा सरलीकरण कर दिया जाए तो बंगाल में एक बार फिर से व्यापार के क्षेत्र में बहार आ जाएगी। उन्होंने सभी को कोजागिरी लक्ष्मी पूजा की शुभकामना दी और कहां की व्यापार हो या जीवन चुनौतियां जरूर आएंगी लेकिन महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के जीवन से हमें यह सीखना चाहिए की कितनी भी कठिन चुनौतियां क्यों ना आएं अपने काम के प्रति अपने लक्ष्य के प्रति अविचल रहने की जरूरत है और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुकना नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page