फ्री फिलीस्तीन तथा अल अक्सा मस्जिद की रक्षा की मांग करते हुए अहले आवाम पश्चिम बर्दवान जिला की तरफ से निकाली गई विरोध रैली:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीएनआर मोड़ से आज फिलिस्तीनियो के समर्थन में तथा अल अक्सा मस्जिद की रक्षा की मांग करते हुए अहले आवाम की तरफ से एक विरोध रैली निकाली गई। इस रैली का मकसद भारत सरकार से फिलिस्तीनियों के समर्थन में खड़े होने की अपील करना है। इस संदर्भ पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने कहा कि आज की यह रैली फिलिस्तीनियों के समर्थन में निकाली गई है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि भारत हर हाल में फिलिस्तीनियों का साथ दें । उन्होंने कहा कि भारत की अमेरिका से दोस्ती है इससे इजरायल को उनके गलत काम में समर्थन नहीं देना चाहिए क्योंकि वह फिलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रहा है। दानिश अज़ीज़ ने कहा कि अल अक्सा मस्जिद तथा बैतूल मुकद्दस उनके लिए बेहद पवित्र है। इनकी रक्षा के लिए उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार से फिलिस्तीनियों के साथ खड़े होने की गुहार लगाई। जब दानिश अज़ीज़ से पूछा गया कि हमास द्वारा इसराइल के लोगों का कत्ल किया जा रहा है इसपर उन्होंने कहा कि वह इसे भी गलत मानते हैं।उन्होंने हर तरह की हिंसा का विरोध किया और मासूम लोगों का कत्ल ए आम रोकने अल अक्सा मस्जिद की रक्षा की मांग की । अहले आवाम पश्चिम बर्दवान जिला की तरफ से बीएनआर मोड़ से निकलकर यह रैली जिला शासक दफ्तर तक गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए । दानिश अज़ीज़ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा फिलिस्तीनियों के लिए दवा तथा राशन भेजा गया है जो की बहुत खुशी की बात है लेकिन भारत सरकार को यह पहले करना चाहिए था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट पर असंतोष व्यक्त किया जिसमे उन्होंने हमास इसराइल के इस संघर्ष में इसराइल के साथ खड़े होने की बात कही थी।












