लक्ष्मी पूजा से 1 दिन पहले बाजारों में हुई लक्ष्मी प्रतिमाओं की बिक्री:
1 min read
आसनसोल :कल यानी शनिवार को बंगाल में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा इसे कोजागरी लक्ष्मी पूजन कहते हैं यह मुलत घरों में किया जाता है आज आसनसोल बाजार में लक्ष्मी की छोटी बड़ी तमाम तरह की मुर्तियों की बिक्री हुई इस बारे में जो हमने एक विक्रेता से बात की तो उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ रुपए से लेकर 500 रुपए तक की मूर्तियां हैं उन्होंने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में बिक्री कम हुई है लेकिन उनको आशा है कि धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी वहीं एक महिला विक्रेता ने कहा कि वह आसनसोल से बाहर से मूर्तियां लाकर बेचतीं हैं लेकिन इस वर्ष ग्राहकों की संख्या बहुत कम है इस वजह से बिक्री उतनी ज्यादा नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है जिससे त्योहारों पर भी असर दिख रहा है












