shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल के दुर्गा पूजा कार्निवल का हुआ समापन कल्याणपुर के सेक्टर दुर्गा पूजा कमेटी को मिला पहला स्थान:

1 min read

आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बीते कुछ सालों से कोलकाता में दुर्गा पूजा के बाद पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाता रहा है पिछले साल से बंगाल के सभी जिलों में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन हो रहा है पिछले साल पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर में इस जिले के दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया था लेकिन इस साल पश्चिम बर्दवान जिले में दो जगहों पर दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया आसनसोल तथा दुर्गापुर दोनों जगहों पर दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित किया गया आसनसोल में 14 पूजा कमेटीयों ने आसनसोल के पूजा कार्निवल में हिस्सा लिया आसनसोल के बीएनआर से भगत सिंह मोड़ तक इसका आयोजन किया गया इस दौरान मंत्री मलय घटक आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय दोनों डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासु पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मांनंद जी महाराज आसनसोल नगर निगम के तमाम एमएमआईसी पार्षद तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्निवल के दौरान बंगाल ही नहीं पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक धरोहर की झांकी प्रस्तुत की गई इनमें डांडिया भांगड़ा छौ नृत्य से कलाकारों ने उपस्थित सभी का दिल जीत लिया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इसके बाद सभी विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में 14 पूजा कमेटीयों ने हिस्सा लिया था इस दौरान इन सभी पूजा आयोजकों को उनके आयोजन के पैमाने पर विचार किया गया और उन्हें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया कल्याणपुर के सेक्टर दुर्गा पूजा कमेटी को प्रथम पुरस्कार मिला उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए का इनाम दिया गया वहीं बर्नपुर नौजवान कमेटी को द्वितीय पुरस्कार मिला उन्हें 75 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की गई कल्याणपुर आदि पूजा कमेटी तृतीय स्थान पर रही उन्हें 50 हजार रुपए का इनाम दिया गया। कार्निवल की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज पहली बार आसनसोल में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पिछले साल से राज्य के सभी जिलों में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है पश्चिम बर्दवान जिला राज्य का एकमात्र जिला है जहां पर दो कार्निवाल का आयोजन किया गया एक दुर्गापुर में और दूसरा आसनसोल में उन्होंने कहा कि आज के इस कार्निवल में हिस्सा लेने वाली सभी कमिटियों ने बेहतरीन ढंग से दुर्गा पूजा का आयोजन किया था और आज का यह कार्निवल बेहद सफल रहा इससे पता चलता है कि दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर यह आयोजन कितने गंभीर हैं वहीं पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने कहा कि आज का यह कार्निवल बेहद सफल रहा आसनसोल में पहली बार दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया था इसमें आसनसोल जिला प्रशासन नगर निगम एसडीओ दफ्तर सहित प्रशासन के सभी विभागों पूजा आयोजकों पुलिस प्रशासन तथा आम जनता के भागीदारी रही उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उत्कृष्ट तरीके से दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से विभिन्न पूजा आयोजकों द्वारा कार्निवल में संपूर्ण तैयारी के साथ हिस्सा लिया गया था वह सराहनीय है
।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page