डूरंड कॉलोनी में हुआ चैतन्य दुर्गा का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के डूरंड रोड लोको कॉलोनी में दुर्गा पूजा की सप्तमी से दशमी तक चैतन्य दुर्गा का आयोजन किया गया। आज यहां भी पूरे प्रदेश के साथ साथ दशमी मनाई गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ब्रम्हकुमारी संस्था से जुड़ी सुनीता बहन ने कहा कि मां दुर्गा हमारे अंदर की शक्तियों का साकार रूप है। वह शक्तियां जो हर एक के अंदर रहती हैं। देवादीदेव महादेव की शक्तियों को एकजुट कर मां दुर्गा के 9 रूपों का निर्माण किया जाता है। सप्तमी से दशमी तिथि तक मां दुर्गा के इन्हीं रूपों को चैतन्य दुर्गा के माध्यम से दर्शाया जाता है । उन्होंने बताया कि जब दुनिया में आसुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं तब मां दुर्गा शिव की शक्तियों को एकजुट कर दुष्टों का दमन करने आती हैं। उनका कहना था कि कभी मां दुर्गा पृथ्वी को आसुरी शक्तियों से बचाने के लिए जीवंत हुईं थीं उसीको दर्शाने यहां चैतन्य दुर्गा का आयोजन किया जाता है।












