आसनसोल ग्राम इलाके के पूजा पंडालों में हुआ सिंदूर खेल का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज पूरे प्रदेश के साथ साथ आसनसोल ग्राम इलाके में भी दुर्गा पुजा की दशमी मनाई गई। इस मौके पर यहां महिलाएं द्वारा सिंदूर खेल जा आयोजन किया गया जहां हजारों की तादाद में महिलाओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर एक दूसरे को सिंदूर से रंग दिया। इस संदर्भ में शहर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय ने कहा आसनसोल ग्राम इलाके में पीछले 289 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है । इसकी शुरुआत नकड़ी रामकृष्ण राय के ज़माने में हुई थी। अभी भी वह प्रथा बरकरार है।उन्होंने कहा कि यहां पारंपरिक रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। आज दशमी तिथि है । दुख तो हो रहा है कि आज मां दुर्गा पूजा चली जाएंगी लेकिन इस बात की खुशी भी है कि मां के आशीर्वाद से आने वाला एक साल खुशी खुशी कटेगा । हर इंसान की जिंदगी के सभी कष्ट मां हर लेंगी । उन्होंने कहा कि आज सिंदूर खेल हुआ जिसमे जाती धर्म के भेदभाव को भुलाकर हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि शाम को आसनसोल ग्राम में एक साथ आयोजित 9 दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके बाद आतिशबाजी होगी । उन्होंने सभी से इस दौरान आने का आह्वान किया । सचिन राय ने सभी को विजया दशमी की बधाई दी और मां दुर्गा से प्रार्थना किया कि सभी की जिंदगी में सुख शांति आए और मां सबकी मनोकामना पूरी करें












