विजया दशमी के अवसर पर आसनसोल में निकले अखाड़े:
1 min read

आसनसोल :विजया दशमी के शुभ अवसर पर आज आसनसोल में अखाड़े निकाले गए । मंगलवार शाम को आसनसोल दक्षिण तथा उत्तर थाने के विभिन्न अखाड़ा कमिटी की तरफ से अखाड़े निकाले गए
। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डेप्युटी में अभिजीत घटक वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासू महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में खास ओ आम उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी अखाड़े पुलिस प्रशासन द्वारा तय किए नियमों का पालन करते हुए ही निकाले गए थे












