शराब के नशे में धुत तीन लड़कियों ने मचाया जमकर हंगामा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में शराब के नशे में धुत तीन लड़कियों ने जमकर हंगामा मचाया उन्होंने आने जाने वाले लोगों के साथ बदतमीजी की यहां तक की एक स्कूटी सवार व्यक्ति को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के सामने ही रोक कर उनके साथ हाथापाई भी की लेकिन ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान यह सब बुत बने देखते रहे घटना की जानकारी पाकर जब मीडिया कर्मी वहां पर पहुंचे तो नशे में चूर इन लड़कियों ने पत्रकारों के साथ भी बदतमीजी की और उन पर भी हाथ छोड़ा । नशे की हालत में यह सभी को भद्दी भद्दी गालियां दे रही थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों लड़कियां आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं हैं और दुर्गा पूजा की षष्ठी के दिन यह लोग शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आसपास घूमने निकली थी लेकिन शराब के नशे में चूर इन तीनों लड़कियों ने बीएनआर मोड़ इलाके में घंटों हंगामा बरपा किया यह तीनों लड़कियां जमकर हंगामा मचा रहीं थीं लेकिन बताया जा रहा है कि वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और कर्मीयों ने कोई कदम नहीं उठाया आखिरकार स्थानीय लोगों ने साउथ थाना के पुलिस पोस्ट को खबर की वहां से अधिकारी आए और लड़कियों को साउथ थाना पुलिस पोस्ट ले गए












