दुर्गा पूजा के अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने मंत्री मलय घटक से की मुलाकात, किया पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :दुर्गा पूजा के अवसर पर हर साल मंत्री मलय घटक के आवास के निकट आदिवासी समुदाय के लोग आते हैं और अपने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन करते हैं इस साल भी आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक के आवास के निकट आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न आदिवासी मोहल्लों से कई आदिवासी समाज के लोग आए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया इस बारे में मंत्री मलय घटक ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर उनसे मिलने आते हैं और अपने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन करते हैं यह एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर दिल को बहुत खुशी मिलती है












