मेयर विधान उपाध्याय ने फतेहपुर में किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय आज फतेहपुर इलाके में पहुंचे यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक का प्रतिमा का अनावरण किया गया इस अवसर पर इस क्षेत्र के तमाम बाशिंदे मौजूद थे विधान उपाध्याय ने कहा कि आज दुर्गा पूजा की पंचमी है ऐसे पवित्र दिन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर इसका अनावरण किया जाना निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को पूरा देश स्वीकार करता है और ऐसे महान विभूतियों के जीवन और उनके कार्यों को हमेशा लोगों के जहां में जिंदा रखने के लिए इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं उन्होंने कहा कि आज यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण होने से आने वाली पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में पता चलेगा और किस तरह से उन्होंने देश के लिए अपने आप को न्योछावर कर दिया था इससे उनका प्रेरणा मिलेगी इस मौके पर विधान उपाध्याय ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना भी की












