राधानगर एथलेटिक क्लब द्वारा आयोजित पुजा पंडाल में पंहुचे जिला शासक एस पोन्नबलम:
1 min read
आसनसोल :बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गापूजा की शुरुआत हो चुकी है । पूरे प्रदेश के साथ साथ आसनसोल में भी धूमधाम से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आसनसोल के राधानगर एथलेटिक क्लब द्वारा भी हर साल की तरह इस साल भी भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। महापंचमी के दिन पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोनाबलम राधानगर एथलेटिक क्लब द्वारा आयोजित पुजा मंडप पंहुचे। यहां शहर के विशिष्ट उद्योगपति तथा समाजसेवी पवन गुटगुटिया के नेतृत्व में पुजा कमिटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला शासक की उत्तरीय ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। जिला शासक ने पूरे पुजा मंडप को देखा और पंडाल तथा पुजा कमिटी की तारीफ की । उन्होंने कहा कि पुजा कमिटी द्वारा सभी सरकारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए जिस खूबसूरती के साथ पूजा आयोजित की गई है वह सराहनीय है । वहीं पवन गुटगुटिया ने भी कमिटी की तरफ से जिला शासक का धन्यवाद किया कि पुजा के दौरान अपने इतने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर वह यहां आए इससे पुजा कमिटी के सदस्यों को काफ़ी उत्साह मिलेगा












