रूपनारायणपुर थाने की कामयाबी ,एक व्यक्ति को असलहे के साथ किया गिरफ्तार:
1 min read
रूपनारायणपुर :दुर्गा पूजा को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नोरेट द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किया गया है। इसी क्रम में दुर्गा पूजा से पहले रूपनारायणपुर थाने की पुलिस ने बंदुक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
रूपनारायणपुर पुलिस ने रूपनारायणपुर से चितलडांगा से धनगुरी जाने वाली खाली सड़क पर एक अपराधी को घटना से पहले ही देशी कट्टा और एक राउंड गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया । रूपनारायणपुर के समीप झारखंड के मिहिजाम के कुशबेदिया डंगालपाड़ा मे रहने वाले सौरव कुमार राम मोटरसाइकिल से रूपनारायणपुर इलाके में आए । वह यहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली रूपनारायणपुर चौकी प्रभारी मैनुल हक़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । पुलिस की कार्यवाही रंग लाई और 18 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने उसे चीतल डांगा से धनगुरी जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल समेत धर दबोचा। त्योहारों को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष रूप से नाका चेकिंग की जा रही है । इसी दौरान यह सफलता मिली . गिरफ्तार सौरभ कुमार राम के पास से पुलिस ने बंदूक, गोली और मोटरसाइकिल नंबर जेएच 21 एच 3674 जब्त की. गिरफ्तार अपराधी को गुरुवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया












