धेमोमेन कोलियरी दुर्गापुजा का हुआ उद्घाटन, ट्विन टावर की तर्ज़ पर बना है पंडाल:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी धेमोमेन कोलियरी दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी नीलाद्री राय तथा उनकी पत्नी ने मंगलवार को फीता काटकर इस पूजा पंडाल का उद्घाटन किया । इस मौके पर सोदपुर एरिया के जीएम अमितांजन नंदी पार्षद संजय नोनिया पुर्व पार्षद रोहित नोनिया इस पूजा कमिटी के अध्यक्ष आर एन तिवारी सहित इस कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी सदस्य तथा इलाके के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में आम लोग उपस्थित थे । इस बार धेमोमेन कोलियरी दुर्गापूजा कमिटी द्वारा मलेशिया के ट्विन टावर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया और चंदननगर से आए कारीगरों ने यहां रौशनी का काम किया है जिससे पंडाल की अनुपम छटा बिखर रही है। यहां पर पंडाल के उद्घाटन के बाद पुजा अर्चना भी की गई और इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए संजय नोनिया ने कहा कि यहां पर होने वाली दुर्गा पूजा के कारण ही धेमोमेन कोलियरी आज इतनी विख्यात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के भी इस पुजा के प्रति विशेष ध्यान रहता है क्यूंकि उनको भी पता है कि यहां भव्य तरीके से पुजा का आयोजन किया जाता है जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ती है। उन्होंने कहा इस साल इस पुजा का यह 52वा साल है और उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि हर साल की तरह इस साल भी कमिटी के सभी सदस्यों की कोशिश से बेहद शांतिपूर्ण तरीके से और प्रशासन के साथ सम्पूर्ण सहयोग से इस पुजा का आयोजन होगा ।












