shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फ्री फिलीस्तीन तथा सेव अल अक्सा मस्जिद की मांग पर कोलकाता में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने निकाली रैली:

1 min read

कोलकाता :इजरायल द्वारा गाज़ा पट्टी में लगातार किए जा रहे हमलों के खिलाफ आल इंडिया मजलिस ए एत्तेहादुल मुस्लमिन के पश्चिम बंगाल संगठन की तरफ से कल कोलकाता के धर्मतला के टीपु सुल्तान मस्जिद के समक्ष एक विरोध रैली निकाली गई। इसमें शामिल होने संगठन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में इस जिले से भी बड़ी संख्या में एआईएमआईएम सदस्य कोलकाता गए थे और उन्होंने भी फ्री फलस्तीन तथा सेव अल अक्सा मस्जिद के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आज जो यह रैली निकाली गई है वह किसी राजनीतिक कारण की वजह से नहीं फिलीस्तीन को मुक्त करने और अल अक्सा मस्जिद की रक्षा के लिए निकाली गई है उन्होंने कहा कि जो लोग फिलिस्तीनियों के अधिकारों को मानने वाले हैं और अल अक्सा मस्जिद की रक्षा में जिनका विश्वास है वह सभी आज इस रैली में शामिल है उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सीपीएम तथा भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ बातें करते हैं लेकिन फिलिस्तीनियों के अधिकारों को लेकर यह लोग गंभीर नहीं है उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि फिलस्तीनीयों के अधिकारों और अल अक्सा मस्जिद की रक्षा की बात सिर्फ मुसलमान कर रहा है संविधान से प्यार करने वाला और मानवता की रक्षा में विश्वास रखने वाला हर हिंदुस्तानी आज इस मुद्दे से जुड़ा हुआ है उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को सिर्फ फेसबुक और व्हाट्सएप तक सीमित रखने से नहीं होगा संविधान के दायरे में रहते हुए सड़कों पर उतर के इस आंदोलन को करना होगा ताकि मुक्त फिलीस्तीन और अल अक्सा मस्जिद की रक्षा का लक्ष्य पूरा हो सके । वहीं इस रैली में मौजूद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश नेता इमरान सोलंकी ने कहा कि इस मुद्दे पर न तो कांग्रेस न आई एस एफ कोई भी आंदोलन नहीं कर रहा है अगर पुरे देश में फिलीस्तीन के हक की बात अगर कोई कर रहा है तो वह असदुद्दीन ओवैसी है वह पूरे विश्व में फिलिस्तीनियों की बातों को पहुंचा रहे हैं और इस लक्ष्य को लेकर आज बंगाल में यह रैली निकाली गई है उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वर्तमान में इस मुद्दे पर जो बात कही है उसके साथ एआईएमआईएम भी है भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा है कि भारत हमेशा मुक्त फिलिस्तीन के पक्ष में है । मंगलवार की इस रैली में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश नेता इमरान सोलंकी पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज वर्किंग प्रेसिडेंट
नदीम अख्तर मोहम्मद अनवर मोहम्मद शाहिद मनसुर सहित बड़ी संख्या में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के समर्थक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page