shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मेयर विधान उपाध्याय ने भाजपा नेताओं की बातों का दिया करारा जवाब,कहा पहले अपने अंदर झांके भाजपा नेता:

1 min read

आसनसोल :आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आसनसोल नगर निगम को कई मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सोपा गया उससे पहले आसनसोल नगर निगम के मुख्य गेट के सामने एक विरोध सभा का आयोजन किया गया यहां से पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने अपने वक्तव्य में विभिन्न बातें रखी उन्होंने कहा कि मंत्री मलय घटक तथा विधान उपाध्याय के बीच शीत युद्ध चल रहा है जिस वजह से आसनसोल नगर निगम का विकास अवरुद्ध हो रहा है इस पर जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी अपने घर को सवांरे कल ही कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा नेता सुकांतो मजूमदार की तस्वीरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही जूते चप्पल चलाए गए थे उन्होंने कहा कि भाजपा के बीच जो अंदरूनी कलह है पहले उसे ठीक करें उसके बाद तृणमूल कांग्रेस के बारे में सोचें। विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम में विकास नहीं हो रहा है यह कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता पहले इस बात का जवाब दें कि बंगाल से राजस्व की अदायगी कर केंद्र सरकार पूरा पैसा लेकर चली जाती है उसके बाद उसमें से कुछ हिस्सा बंगाल को दिया जाता है बंगाल का ही पैसा बंगाल को लौटाया जा रहा है और ऐसा दिखाया जा रहा है कि केंद्र सरकार पैसा दे रही है उन्होंने कहा कि उसमें भी काफी कुछ बकाया है जिसे केंद्र सरकार नहीं दे रही है जिस वजह से पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम में भी काम करने में असुविधा हो रही है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से इस बात का जवाब मांगा वही डेंगू को लेकर भाजपा द्वारा लगाया गया आरोपी के बारे में विधान उपाध्याय ने कहा कि निश्चित रूप से एक समय डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया था लेकिन उसके बाद आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सेनेटरी विभाग द्वारा एकजुट होकर काम किया गया उन्होंने कहा कि बाजार इलाके में डेंगू का प्रभाव कुछ हद तक बढ़ गया था क्योंकि यहां पर सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है बाजार इलाका है इसलिए थोड़ी बहुत गंदगी भी होती थी लेकिन इसके बाद आसनसोल नगर निगम द्वारा युद्ध कालीन तत्परता के साथ यहां पर कार्य किया गया जिस वजह से अभी डेंगू की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है ड सुकांता मजूमदार ने कहा था कि अगर आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी लोगों को सही तरीके से नागरिक सुविधा नहीं दे पाए तो भाजपा नगर निगम के गेट पर ताला जड़ देगी इसके जवाब में विधान उपाध्याय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आसनसोल नगर निगम में सत्तारूढ़ है इसकी वजह है यहां की जनता ने उन्हें चुना है वह किसी पार्टी की दया पर नगर निगम में सत्ता में नहीं है जिस दिन यहां की जनता चाहेगी वह हट जाएंगे जनता ही लोकतंत्र में सब कुछ तय करती है इसलिए कौन कहां ताला लगाएगा यह सब बातें बेमानी है वही जितेंद्र तिवारी द्वारा नगर निगम के अभियंताओं को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा धमकाने के आप को लेकर विधान उपाध्याय ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होता यहां के अभियंता निडर होकर नियमों के अनुसार काम करते हैं और कोई भी तृणमूल कांग्रेस के नेता किसी भी अभियंता को नहीं धमकाता है यह सरासर झूठा आरोप है।‌ वहीं सुकांता मजूमदार द्वारा आसनसोल नगर निगम में भी प्रदेश के अन्य निकायों की तरह नियुक्ति में घोटाले के आरोपों पर विधान उपाध्याय ने कहा कि अगर कहीं पर भी कोई घोटाला होता है तो जरूर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन अगर कोई भाजपा में चला गया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप रहते हुए भी सिर्फ भाजपा में जाने की वजह से वाशिंग मशीन में जाकर वह पाक साफ हो गया तो यह नहीं होना चाहिए भ्रष्टाचारी की कोई पार्टी नहीं होती वह सिर्फ भ्रष्टाचारी होता है और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page