shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ड सुकांत मजूमदार ने कहा तृणमूल कांग्रेस के हर नेता के भ्रष्टाचार का रखा जा रहा है हिसाब:

1 min read

आसनसोल :आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आसनसोल नगर निगम का घेराव तथा ज्ञापन सौपने का अभियान चलाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम बड़े भाजपा नेता यहां पर मौजूद थे रैली की शक्ल में गिरजा मोड़ से आसनसोल नगर निगम तक यह सभी पहुंचे । इस मौके पर डॉ सुकांत मजूमदार के अलावा अग्निमित्रा पाल डॉ अजय पोद्दार जितेंद्र तिवारी बप्पा चटर्जी सहित शिल्पांचल भाजपा के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे आसनसोल नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने बनाए गए सभा मंच से अपना वक्तव्य रखते हुए डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने कहा के आसनसोल नगर निगम में भी प्रदेश के अन्य नगर निगम की तरह व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है उन्होंने जितेंद्र तिवारी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अभी-अभी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय तथा मंत्री मलय घटक के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों को एक साथ बैठने को भी राजी है ताकि आसनसोल नगर निगम के लोगों का विकास हो डॉक्टर मजूमदार ने कहा कि इन दोनों को सिर्फ एक जगह ही एक साथ अब बैठाया जा सकता है वह है सलाखों के पीछे उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब तृणमूल कांग्रेस का हर भ्रष्टाचारी नेता जेल के अंदर होगा डॉ मजूमदार ने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विकास को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन जैसा कि जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बीते ढाई वर्षो में राज्य सरकार की तरफ से आसनसोल नगर निगम को एक पैसा भी नहीं दिया गया है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आसनसोल नगर निगम में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 500 करोड रुपए उपलब्ध कराए गए थे उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से कहा कि आसनसोल नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने ममता बनर्जी की तस्वीर लगी है उसे हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दें क्योंकि खुद ममता बनर्जी ने कहा है कि जो गाय दूध देती है इसकी लात भी खानी पड़ती है डेंगू की हालत को लेकर भी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में डेंगू ने भयावह शक्ल अख्तियार कर ली है लेकिन ना तो मेयर नहीं मेयर के एमएमआईसी इसे स्वीकार करने को राजी हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू का टेस्ट नहीं किया जा रहा है एक मात्र आसनसोल जिला अस्पताल में टेस्ट हो रहा है जो की पर्याप्त नहीं है डॉ मजूमदार ने कहां की यहां पर हर प्रकार की तस्करी हो रही है अभी परसों ही रानीगंज में अवैध रूप से कोयला उत्खनन करने गए 7 लोगों की खदान के अंदर दबकर मौत हो गई जबकि प्रशासन ने कहा कि सिर्फ तीन लोगों की मौत हुई है बाकी लाशों को चुपके-चुपके जला दिया गया उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह का काम कतई बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं में वहां पर रात भर रहकर इस बात को सबके सामने उजागर किया की तीन नहीं 7 लोगों की उस हादसे में मौत हुई है डॉ मजूमदार ने कहा कि आसनसोल पहले औद्योगिक गढ़ हुआ करता था लेकिन यहां पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा वसूली और भ्रष्टाचार करके इसे खत्म कर दिया गया है उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा अगर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बना देती हैं तब इस प्रदेश की जनता देखेगी की किस तरह से भ्रष्टाचार के आरोप में अभिषेक बनर्जी को जेल की हवा खानी पड़ती है उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बैनर्जी गौ तस्करी कोयला तस्करी सहित तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वह दिन दूर नहीं जब कानून के लंबे हाथ उनके गिरेबान तक पहुंच जाएंगे । उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि तृणमुल कांग्रेस के नेता बताएं कि अभिषेक बनर्जी की चल अचल संपत्ति का आंकड़ा क्या है उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति का हिसाब देते हुए कई दिन लग जाएंगे लेकिन डॉक्टर सुकांता मजूमदार की संपत्ति का हिसाब देने में उन्हें कोई देरी नहीं होगी क्योंकि नरेंद्र मोदी के न खाऊंगा ना खाने दूंगा कि आदर्श पर चलते हुए भाजपा का हर कार्यकर्ता राजनीति करता है इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में जब भी बाढ़ होती है राज्य की मुख्यमंत्री डीवीसी पर आरोप लगाती है कि विभिन्न डैमों से पानी छोड़ने की वजह से बाढ़ हुई है जबकि सच्चाई यह है कि बालू तस्करी कर करके नदीयों के रास्ते को ही मोड़ दिया गया है जिस वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है उन्होंने कहा कि भाजपा को सब पता है बस वक्त का इंतजार है वह दिन दूर नहीं जब तृणमूल कांग्रेस का हर छोटा बड़ा भ्रष्ट नेता सलाखों के पीछे होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page