shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा 28वीं वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा 28वीं वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया।आसनसोल जिला कोर्ट के जिला न्यायाधीश श्री गोपाल कुमार डालमिया, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर श्री अभिजीत घटक तथा आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा बोरो चार के चेयरमैन राजेश तिवारी ने फिता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। 28 वी वाटर कूलर मशीन स्वर्गीय लक्ष्मी देवी केडिया धर्मपत्नी स्वर्गीय बनारसी लाल जी केडिया तथा स्वर्गीय मधु देवी केडिया धर्मपत्नी श्री विनोद जी केडिया की स्मृति में श्रीमती नमिता केडिया धर्मपत्नी श्री विशाल केडिया तथा श्रीमती सीमा केडिया धर्मपत्नी श्री विकास केडिया ने लगवाया।इस मौके पर नगर निगम के उप मेयर तथा अधिवक्ता अभिजीत घटक ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पानी की मशीन लगाई गई।प्रतिदिन आसनसोल कोर्ट में हजारों की संख्या में लोग आते हैं, ऐसी जगह पानी की मशीन लगाकर उन्होंने आम लोगों के लिए एक बार पुनः सराहनीय कार्य किया है,इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से युवा मंच एवं उसकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया की पिछले कुछ दिवस पहले ही कोर्ट जेल गेट के समीप संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में भी एक वाटर कूलर मशीन मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा ही लगाई गई थी, जिससे आने जाने वाले राहगीर अपनी प्यास बुझा पा रहे हैं। आशा है की कोर्ट अंचल में भी आम लोगों को इस मशीन के लगने से सुविधा प्राप्त होगी।साथ ही साथ उन्होंने मशीन के दानदाता एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री विनोद जी केडिया एवं उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।इस अवसर पर अमृत धरा प्रकल्प शाखा के संयोजक श्री अभिषेक केडिया ने बताया की मारवाड़ी में आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा पहले अप वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन आज यहां कोर्ट परिसर में किया गया है युवा मंच सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर अग्रसर है और आगे भी रक्तदान,आपकी रसोई, गौ सेवा, जैसे विभिन्न कार्यक्रम करती रहेगी। उसके साथ आनंद सबके लिए के तहत आने वाले पर्व त्योहार में भी युवा मंच अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उद्योगपति एवं आज के मशीन के दानदाता विनोद केडिया, व्यवसायी मनोज वैश्य,प्रकाश दीवान,आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार श्री नरेश अग्रवाल,उद्योगपति सूजित गुप्ता, संजय अग्रवाल ,अनंजय अग्रवाल, विमल अग्रवाल, उद्योगपति शंकर लाल शर्मा,वार्ड नंबर 44 के अध्यक्ष मुकेश शर्मा युवा उद्योगपति जैकी शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल (सीए) अमृतधारा प्रकल्प के संयोजक अभिषेक केडिया शाखा के सदस्य एवं उद्योगपति विवेक खेतान युवा समाजसेवी आनंद पारीक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page