shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल बाजार में लगी आग बड़ा हादसा टला:

1 min read

आसनसोल :बीती रात आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत बाजार इलाके में स्थित एक कचौरी समोसे की दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस संदर्भ में जब हमने दुकानदार जादव राय से बात की तो उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए तो उनको पता चला कि उनकी दुकान में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में गैस के दो सिलिंडर रखे थे लेकिन वह पूरी तरह से ठीक थे उनसे आग नहीं लगी है । हालाकि आग लगने के असली वजह वह नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में उनको भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं दुकान के पास रहने वाले मोहम्मद शाकिर ने बताया कि रात करीब पौने 12 के आसपास वह जब सोने की तैयारी कर रहे थे जब उनको खिड़की से एक रौशनी दिखाई दी। उन्होंने जब ध्यान से देखा तो पाया कि पास की इस दुकान में आग लग गई है। आनन फानन में उन्होंने आस पास के लोगों को बताया। इसके बाद सभी लोग जुट गए तथा आग बुझाने की कोशिश में लग गए। कुछ युवकों ने अपनी जान पर खेलकर दुकान के अंदर जाकर दुकान में रखे दो सिलेंडरों को पानी से ठंडा किया और उनको बाहर ले आए वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने दमकल विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनको आग लगने की खबर दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दिया। जबतक दमकल की टीम आई तबतक स्थानीय लोगों द्वारा हो आग बुझा li गई थी। वहीं घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे वार्ड नंबर 44 के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि उनको स्थानीय लोगों द्वारा दुकान में आग लगने की सूचना दी गई थी वह खुद मौके पर पहुंचे और उस वार्ड के पार्षद तथा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को फोन पर खबर दी । अमरनाथ चटर्जी ने दमकल विभाग बिजली विभाग को खबर दी। प्रशासन की भूमिका की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी अच्छी प्रतिक्रिया देते हुए कार्य किया । मुकेश शर्मा ने स्थानीय लोगों की भी तारीफ की और कहा कि दमकल के आने से पहले ही आग पर काफी हदतक काबू पा लिया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page