रानीगंज के नारायण कुड़ी में ईसीएल के ओसीपी में हादसा कई लोगों के मरने की आशंका:
1 min read

रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज के नारायण कुड़ी इलाके में चल रहे एक ओसीपी में बुधवार को चाल धसने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है घटना की खबर पाकर बुधवार शाम को ही मौके पर पहुंची भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यहां पर ईसीएल का एक ओसीपी चलता है उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीएल के कुछ अधिकारियों द्वारा यहां पर कोयला चोरी करने का अवसर प्रदान किया जाता है ऐसे ही कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकालने ओसीपी के अंदर घुसे थे जब वह धंस गया और कई लोग उसके नीचे दब गए। विधायक ने आरोप लगाया कि ईसीएल के कुछ अधिकारियों के साथ कोयला तस्करों की मिली भगत की वजह से इस तरह का हादसा हुआ उन्होंने कहा कि ईसीएल के कुछ अधिकारियों द्वारा चंद पैसों के लालच में यह काम किया जा रहा है जिससे यहां के स्थानीय लोगों को मरना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि बंगाल में रोजगार के अवसर नहीं है इस वजह से यहां के स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह का खतरनाक काम करते हैं जिसका भुगतान उनको अपनी जिंदगी से करना पड़ा। अग्निमित्रा पाल बुधवार शाम को ही घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी और रात भर वह घटनास्थल पर ही मौजूद रहीं। इस दौरान भाजपा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर पथ अवरोध भी किया गया उनकी मांग थी कि नारायण कुड़ी में दोपहर के समय यह घटना घटी थी लेकिन रात तक कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची इसी के खिलाफ और रेस्क्यू टीम की मांग करते हुए पथावरोध किया गया आखिरकार रेस्क्यू टीम पहुंची लेकिन अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया की रेस्क्यू टीम की तरफ से खदान के अंदर से शवों को निकालने की कोई पहल नहीं की गई स्थानीय लोगों द्वारा ही शवों को निकाला गया उन्होंने बताया कि करीब सात शवों को उन्होंने अपनी आंखों के सामने खदान के अंदर से निकाले जाते देखा है और भी कई लोगों के अंदर दबे होने की उन्होंने आशंका जताई उन्होंने इस बात की आशंका जताई है कि इस घटना में हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है आपको बता दें कि बुधवार दोपहर को रानीगंज के कुनस्तोरिया कोलियरी इलाके के नारायण कुड़ी ओसीपी में चाल धंसने से कुछ लोग खदान के अंदर दब गए थे आरोप लगाया जा रहा था कि ईसीएल के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से यहां पर कोयला तस्करों को अवैध रूप से कोयला उत्खनन का अवसर प्रदान किया जाता है बुधवार को भी यह लोग इसी तरह से अवैध रूप से कोयला निकालने गए थे जब यह हादसा हुआ ।

हादसे की खबर पाकर रानीगंज थाना अंतर्गत बल्लभपुर फांड़ी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया गया












