shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में 26 तारीख को होगा दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :दुर्गा पूजा के उपरांत हर साल कोलकाता के रेड रोड इलाके में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाता रहा है विगत कुछ वर्षों से बंगाल की पूजा का यह एक अभिन्न अंग बन चुका है पिछले साल पश्चिम बर्दवान जिले में दुर्गापुर में इस कार्निवल का आयोजन किया गया था दरअसल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हर जिले में एक कार्निवल के आयोजन की बात कही गई थी इसी क्रम पिछले साल दुर्गापुर में इसका आयोजन हुआ था लेकिन इस साल दुर्गापुर के साथ-साथ आसनसोल में भी पूजा कार्निवल का आयोजन होगा इसे लेकर आज एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के श्रम तथा कानून मंत्री मलय घटक आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर विधान उपाध्याय के अलावा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम बड़े अधिकारी यहां पर उपस्थित थे यहां पर यह फैसला हुआ की 26 तारीख को आसनसोल में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा बीएनआर मोड़ से शुरू होकर बर्नपुर रोड पर इस कार्निवल का आयोजन किया जाएगा इस बारे में मंत्रि मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू किया गया दुर्गा पूजा कार्निवल आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध है यूनेस्को द्वारा हेरिटेज के सम्मान से सम्मानित किया गया है ममता बनर्जी ने पिछले साल हर जिले में एक पूजा कार्निवल के आयोजन की बात कही थी इस साल आसनसोल में भी दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा उन्होंने आशा जताई कि आसनसोल के लोग जो पहले पूजा कार्निवल सिर्फ टीवी पर ही देखते थे इस कार्निवल का आनंद उठाएंगे वही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने भी कहा कि हर जिले में सिर्फ एक दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित किया जाएगा लेकिन पश्चिम बर्दवान जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इच्छा अनुसार दो कार्निवल होंगे एक दुर्गापुर में और दूसरा आसनसोल में। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि 26 तारीख को आसनसोल में दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक हुई और यह तय हुआ कि बीएनआर मोड़ से भगत सिंह मोड तक इस दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा वहीं डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने भी बताया कि 26 तारीख को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इच्छा अनुसार मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में आसनसोल में दुर्गा पूजा कार्डिनल का आयोजन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page