दुर्गा पूजा से पहले हुई आसनसोल नगर निगम की आखिरी बोर्ड मीटिंग, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा:
1 min read
आसनसोल :आने वाले दुर्गा पूजा से पहले आज आसनसोल नगर निगम में आखिरी बोर्ड मीटिंग हुई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी कई बोरो चेयरमैन एमएमआईसी तथा पार्षद उपस्थित थे। दुर्गा पूजा को लेकर यहां पर चर्चा हुई और किस तरह से दुर्गा पूजा के समय पानी तथा बिजली सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं को सुचारु रखा जाए इस पर चर्चा हुई इस बारे में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भले ही दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल नगर निगम में छुट्टी हो जाएगी लेकिन मेयर की अध्यक्षता में पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि लोगों को कभी भी किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवकाश के दौरान भी लोगों तक नागरिक सुविधाओं को बिना किसी बाधा के पहुंचाने के लिए आसनसोल नगर निगम पूरी तरह से तत्पर रहेगा । वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने आज की बोर्ड मीटिंग को लेकर कहा कि आज दुर्गा पूजा से पहले यह आखिरी वोट मीटिंग थी यहां पर दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को सुचारू रखने के विषय पर चर्चा हुई ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी को भी कोई तकलीफ ना हो मेयर ने कहा कि भले ही दुर्गा पूजा के दौरान आसनसोल नगर निगम में अवकाश होगा लेकिन सभी अधिकारी कर्मचारी पार्षद और वह खुद भी तत्पर रहेंगे ताकि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो














