shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चीनाकुड़ी मे सुबह हुई गोलीबारी एक ठेकेदार की हुई हत्या:

1 min read

कुल्टी :कुल्टी थाना अंतर्गत चीनाकुड़ी इलाके में आज सुबह शंभू मिश्रा नामक एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू मिश्रा रोज की तरह आज सुबह भी अपने घर से निकले थे जब वह पास की एक दुकान में खड़े होकर चाय पी रहे थे तब बाइक से अपराधी आए और उन्होंने शंभू मिश्रा पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चला दी एक गोली उनके सर पर एक पेट में और तीसरी गोली उनके हाथ में लगी है आनन फानन में उनको आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया आसनसोल में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार अरविंद तिवारी ने बताया की उनके जीजा शंभू मिश्रा पेशे से ठेकेदार थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी रोज की तरह आज सुबह भी वह घर से निकले थे पास की एक चाय की दुकान में खड़े होकर चाय पी रहे थे जब उन पर अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी उनको स्थानीय लोगों द्वारा आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि उनके जीजा शंभू मिश्रा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस घटना के पीछे कौन है इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है और घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने बताया कि दो अपराधी बाईक से आए थे। वहीं इस बारे में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जैसे पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दुआरे सरकार परियोजना शुरू की गई थी ठीक उसी तरह अब आसनसोल के लिए दुआरे शूटआउट परियोजना शुरू की गई है उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते कुछ समय से आसनसोल में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं उससे यही लगता है कि यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बाकी नहीं है हालांकि इस बारे में जब हमने नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं और अगर कहीं कोई घटना होती है तो जरूर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page