आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम ने किया संघवादाता सम्मेलन भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी को लिया आड़े हाथों:
1 min read
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के कानुनी सलाहकार रबी उल इस्लाम ने आज नगर निगम में अपने चेंबर में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कल यानी शुक्रवार को भाजपा की तरफ से आसनसोल नगर निगम को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया है उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर एक को कहीं पर भी ज्ञापन सौपने का अधिकार है उन्होंने कहा कि भाजपा को भी आसनसोल नगर निगम में ज्ञापन सौंपने का पूर्ण अधिकार है लेकिन उन्होंने ज्ञापन सौंपने वाले भाजपा नेताओं की सूची पर एक नजर फिराते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी की सूची में शामिल होने पर सवाल खड़ा किया उन्होंने पुराने कुछ पुलिस केस का जिक्र करते हुए कहा कि कल ज्ञापन देने जो भाजपा के नेता आएंगे उसमें कृष्णेंदु मुखर्जी का भी नाम शामिल है उन्होंने कहा कि यह वह कृष्णेंदु मुखर्जी है जिन पर दर्जनों पुलिस केस लंबित है और यह बात वह नहीं कह रहे यह 2021 के विधानसभा चुनाव में जब कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल उत्तर से प्रत्याशी के रूप में खड़े थे तब उन्होंने खुद हलफनामा देकर चुनाव आयोग को यह सारी बातें बताई थी उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोग कृष्णेंदु मुखर्जी के इतिहास को भूले नहीं है और यही वजह है कि जब 2021 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो उनको आसनसोल की जनता ने पराजित कर दिया था उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी इस विषय पर विचार करने की अपील की की क्या वह एक ऐसे इंसान के नेतृत्व में आंदोलन करना चाहते हैं जिन पर दर्जनों पुलिसिया मामले लंबित है उन्होंने कहा कि राजनेता पर आंदोलन के दौरान राजनीतिक मामले दर्ज होना एक बात है लेकिन उन पर यह सभी मामले आपराधिक मामले हैं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी इस बात पर विचार करने का आग्रह किया कि क्या वह एक ऐसे अपराधिक मामलों में आरोपी के नेतृत्व में राजनीति करना चाहते हैं या नहीं उन्होंने कहा कि कल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिस व्यक्ति को ज्ञापन सौंपने आएगा वह आसनसोल के मेयर है तीन बार के विधायक हैं उनके पिता मानिक उपाध्याय भी एक बहुत बड़ी राजनीतिक हस्ती थे ऐसे व्यक्ति को ज्ञापन सौंपने भाजपा का जो प्रतिनिधिमंडल आएगा उसमें कृष्णेंदु मुखर्जी जैसे आपराधिक मामलों में आरोपी का होना शर्मनाक है












