केंद्र सरकार के खिलाफ अभिषेक बनर्जी के धरने में पश्चिम बर्दवान से 9 तारीख को टीएमसी कार्यकर्ता होंगे शामिल:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस तथा बंगाल सरकार लगातार केंद्र की भाजपा सरकार पर यह आरोप लगाती रही है कि उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण पश्चिम बंगाल के लोगों के हक का पैसा रोक कर रखा है। चाहे वह मनरेगा का पैसा हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा । इसी के खिलाफ टीएमसी महासचिव अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व में कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर इस मामले में वार्तालाप करने का भी प्रयास किया लेकिन मंत्री से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद जब अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के मंत्री विधायक सांसद दिल्ली के कृषि भवन में 3 अक्टूबर को धरना दे रहे थे तो पुलिस के सहारे उनको वहां से खींचकर उठाया गया तथा अभिषेक बैनर्जी सहित टीएमसी नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। बंगाल के लोगों के हक के पैसे के भुगतान के मुद्दे को सामने रखकर अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में राज भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका मकसद राज्यपाल को इन मुद्दों से अवगत कराना है। कल आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय मे पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां 9 तारीख को अभिषेक बैनर्जी के उस धरना मंच में पश्चिम बर्धमान से टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने पर बातचीत हुई । यहां पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मंत्री मलय घटक उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक़ चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी विधायक हरे राम सिंह सहित पश्चिम बर्धमान ज़िले के तमाम बड़े टीएमसी नेता उपस्थित थे। इस संदर्भ में नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व में बंगाल के लोगों के बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर कोलकाता में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले अभिषेक बैनर्जी ने बंगाल के लोगों के हक की आवाज को दिल्ली तक पंहुचाया था। उससे डर कर पुलिस द्वारा उस अभियान को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन पूरे देश ने केंद्र सरकार की कार्यवाही की कड़ी निन्दा की और जनमत के आगे सरकार को झुकना पड़ा और अभिषेक बैनर्जी सहित सभी को रिहा करना पड़ा। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि कोलकाता में अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व मे जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसमें सम्मिलित होने पश्चिम बर्धमान तृणमूल कांग्रेस की तरफ से भी लोग 9 तारीख को जाएंगे और अभिषेक बैनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी द्वारा केंद्र सरकार के सौतेले आचरण के खिलाफ जो आंदोलन किया जा रहा है उसमे योगदान देंगे












