shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य जागरण यात्रा ने किया रानीगंज में प्रवेश, हुआ भव्य स्वागत:

1 min read

रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य जागरण यात्रा बंगाल में प्रवेश कर गया। यह रथयात्रा पुरे देश में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों को जागरूक करना है। आज यह रथ यात्रा डिसरगढ़ के रास्ते आसनसोल होते हुए रानीगंज पहुंची जहां पंजाबी मोड में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रथों का भव्य स्वागत किया । भव्य तरीके से सुसज्जित इन रथों को देखने के लिए रास्ते के दोनों तरफ दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी थी ।‌दर्शनार्थी रह रहकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम के नारे लगा रहे थे । यह रथ यात्रा सीताराम जी भवन के सर्राफ भवन पंहुची । यहां पर प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया था इससे पहले पूरे रानीगंज शहर की बाइक से परिक्रमा भी की गई । सराफ भवन में काफी देर रुकने के बाद रथ यात्रा कांकसा के लिए रवाना हो गई । इस संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ने कहा की शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन देश के युवाओं को अपने इतिहास के बारे में जागरूक करने के लिए किया गया है। इस रथ यात्रा का आयोजन पूरे देश में किया गया है लेकिन बंगाल की हिंदू विरोधी सरकार ने इस रथ यात्रा को रोकने की कोशिश की जिस वजह से विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पहले यह यात्रा 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी लेकिन अदालत का दरवाजा खटखटाने की वजह से यह रथ यात्रा एक की बजाय 5 तारीख से शुरू हो सकी अब यह रथ यात्रा 8 तारीख तक होगी 8 तारीख को कोलकाता के रानी रासमोनी रोड इलाके में एक भव्य हिंदू महासभा का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी हिंदू धर्मावलंबियों से उस हिंदू महासभा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

वही इस शौर्य जागरण यात्रा के प्रभारी तथा विश्व हिंदू परिषद के सचिव शुभम रावत ने कहा कि पूरे देश के युवाओं को जागृत करने के मकसद से शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया है बंगाल के लिए 6 रथें रखी गई है इनमें दो उत्तर बंगाल के लिए और चार दक्षिण बंगाल के लिए है उन्होंने कहा कि पूरे देश में इन रथ यात्राओं को लेकर कहीं कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन बंगाल सरकार ने इस रथ यात्रा को रोकने की कोशिश की । जिस वजह से विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल को अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा कुछ दिशा निर्देश दिए गए थे उन सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस रथ यात्रा को निकाला गया है डिसेरगढ़ से यह रथ यात्रा का पश्चिम वर्दमान जिले में आगमन हुआ। आसनसोल के रास्ते रानीगंज पहुंची रानीगंज में इसका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि रथ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा है इसके अलावा देश के महापुरुषों की भी तस्वीरें हैं इसका मकसद देश के युवाओं को इन महापुरुषों के बारे में बताना तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है ताकि वह अपने आप को पहचानें अपनी शक्ति को पहचाने और इस देश को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने की तरफ कदम बढ़ाए उन्होंने बताया कि 8 तारीख को रानी रासमोनी रोड इलाके में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page