कथित नियुक्ति घोटाले में सीबीआई ने डाला मंत्री फिरहाद हकीम तथा पूर्व मंत्री मदन मित्रा के घरों पर छापा:
1 min read
कोलकाता :पश्चिम बंगाल के विभिन्न नगर निगम और नगर पालिकाओं में कथित भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने आज पूरे बंगाल के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया इसी क्रम में सीबीआई की दो विशेष टीमें राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम तथा पूर्व मंत्री मदन मित्रा के घर पहुंची केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बीच दोनों कद्दाबर टीएमसी नेताओं के घरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है आरोप है कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न नगर निगम और नगर पालिकाओं में भर्तीयों में भारी घोटाले हुए हैं सीबीआई इसकी जांच कर रही है इसी क्रम में आज इन दोनों कद्दावर टीएमसी नेताओं के साथ-साथ बंगाल के और भी कई इलाकों में सीबीआई द्वारा जांच अभियान चलाया गया प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार फिरहाद हकीम और मदन मित्रा दोनों ही अपने घरों में मौजूद हैं और बताया जा रहा है कि दोनों से ही सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है साथ ही दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है आपको बता दें कि इस जांच अभियान के दौरान दोनों नेताओं के घरों के सामने केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर दी गई है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है यहां तक की फिरहाद हकीम के निजी सुरक्षा गार्ड्स को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है यहां तक की उनके वकील भी उनसे नहीं मिल पा रहे हैं हालांकि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण दुर्गा पूजा से ठीक पहले सीबीआई द्वारा टीएमसी नेताओं को परेशान करने के लिए यह जांच अभियान चलाया जा रहा है












