shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी द्वारा आज जिला शासक को सौंपा गया ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज पश्चिम वर्दमान जिले के नवनियुक्त जिला शासक एस पोन्नाबलम से मुलाकात की गई उन्हें एक मोमेंटो और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया संगठन की तरफ से अध्यक्ष आरपी खेतान जनरल सेक्रेटरी सचिन राय वर्किंग प्रेसिडेंट स्वपन चौधरी विनोद गुप्ता ऑदि उपस्थित है इन सभी ने जिला शासक से मुलाकात की और उनको आश्वासन दिया कि उनके संगठन की तरफ से जिला प्रशासन के साथ पहले भी हर प्रकार का सहयोग किया जाता रहा है और भविष्य में भी किया जाएगा इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारीयों ने जिला शासक को एक ज्ञापन सोपा इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने कुछ समस्याओं की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की इनका कहना है कि रानीगंज में ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड या ईसीएल द्वारा जमीनों का म्यूटेशन किया जा रहा है इन्होंने कहा कि जिस तरह से इस राष्ट्रीय संस्थान द्वारा रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में जमीनों का म्यूटेशन किया जा रहा है इससे वहां पर छोटे दुकानदारों व्यापारियों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ज्ञापन में संगठन की तरफ से कहा गया है कि इन लोगों ने वहां पर सभी कागजात दस्तावेज की जांच करने के बाद जमीनें खरीदी थी जिसका उचित स्टैंप ड्यूटी देकर रजिस्ट्रेशन भी उन्होंने करवाया है अब ईसीएल द्वारा इन जमीनों का म्यूटेशन किया जा रहा है इससे इन जमीनों के मालिक अब भूमिहीन हो गए हैं उन्होंने कहा कि ईसील द्वारा कहा जा रहा है कि उन्होंने 1974 1975 में इन जमीनों को अधिग्रहित किया था लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि अगर ईसीएल द्वारा इतने सालों पहले इन जमीनों का अधिग्रहण किया गया था तो अब तक वह लोग चुप क्यों बैठे थे उन्होंने म्यूटेशन क्यों नहीं करवाया उन्होंने जिला शासक से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने और इस मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की इसके उपरांत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में सैंक्शन प्लान मिलने में हो रही देरी की तरफ भी इन्होंने जिला शासक का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि इससे निर्माण कार्य में देर हो रही है जिससे कि उनको नुकसान झेलना पड़ रहा है इस ज्ञापन के जरिए जिला शासक से अनुरोध किया गया है कि आसनसोल नगर निगम को जल्द से जल्द सैंक्शन प्लान पास करने की ताकीद करें एक और मुद्दा जो फोसबेकी द्वारा आज की बैठक में ज्ञापन के जरिए उठाया गया वह है फायर लाइसेंस का मुद्दा उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तरीके से फायर लाइसेंस मिलना निश्चित रूप से एक बहुत बड़ा वरदान है लेकिन पश्चिम बर्दवान जिले में यह अभिशाप बन गया है और इसकी एकमात्र वजह है पारदर्शिता की कमी उन्होंने जिला शासक से इस विषय पर भी ध्यान देने का आग्रह किया फोसबेकी के पदाधिकारीयों द्वारा आसनसोल शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए उषा ग्राम से लेकर भगत सिंह मोड तक एक फ्लाईओवर निर्माण की भी बात कही गई उन्होंने कहा कि आसनसोल में रहने वाले लोग लंबे समय से इस तरह के एक फ्लाईओवर की आशा में दिन गुजार रहे हैं संगठन के पदाधिकारीयों ने जिला शासक से अनुरोध किया कि इस दिशा में भी जल्द से जल्द पहल की जाए ताकि शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page