मेजिया में हुई डोम समाज की बैठक:
1 min read
*बांकुड़ा से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट*
डॉ. भीमराव अंबेडकर और जय भीम जय भारत के नारे के साथ आज बांकुड़ा जिले के मेजिया ब्लॉक अंतर्गत भुलुई गांव में भारतीय डोम समाज विकास परिषद द्वारा एक सामाजिक बैठक की गई.
उस बैठक का संचालन प्रदीप माजी ने किया. और उपस्थित थे भारतीय डोम समाज विकास परिषद के सचिव रामचन्द्र कालिंदी मुख्य सलाहकार गौरव कालिंदी बांकुरा जिला अध्यक्ष खोकोन कालिंदी बांकुरा जिला सचिव डॉ. नंदलाल कालिंदी बांकुरा जिला कोषाध्यक्ष दीनोबंधु कालिंदी और अन्य सदस्य नित्य कालिंदी हराधन बंद्याकर बम बंद्याकर प्रदीपसंगीतकार मोंटू संगीतकार रक्षित संगीतकार आदि।उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा की आवश्यकता है, इसलिए शिक्षा लोगों का एक हथियार है, जो भविष्य निर्माण के लिए मुख्य चीज है। कुछ करना है तो पढ़ना ही पड़ेगा । बांकुड़ा जिले के डोम समाज की आज की बैठक में सभी लोगों को ऐसा विश्वास दिलाया गया है












