डेंगू की रोकथाम के लिए जिला शासक एस पोन्नाबलम ने किया बाजार का दौरा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी रहे मौजूद:
1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने आज आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत आसनसोल बाजार क्षेत्र का दौरा किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी नगर निगम के सेनेटरी विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन के कुछ कर्मचारी पार्षद शिखा घटक सहित इस वार्ड के स्थानीय निवासी उपस्थित थे जिला शासक ने बाजार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और इस बात की सघनता से जांच की कि कहीं पर ऐसा कुछ ना हो जिससे डेंगू फैल सके उन्होंने स्थानीय निवासी दुकानदारों सहित सभी लोगों को डेंगू से बचने के बारे में जागरूक किया और बताया कि जिला प्रशासन आसनसोल नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी इस बारे में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज जिला शासक ने डेंगू को लेकर 44 नंबर वार्ड इलाके का दौरा किया उन्होंने बाजार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और आसनसोल नगर निगम द्वारा सफाई के मामले में जो कार्य किए गए हैं उन पर संतोष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सबको एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है और इसी क्रम में आज जिला शासक द्वारा बाजार क्षेत्र का दौरा किया गया था । इससे पहले अमरनाथ चटर्जी द्वारा जिला शासक एस पोन्नालम को फूलों का गुलदस्ता लेकर सम्मानित किया गया












