भाजपा नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति के सदस्य शंकर चौधरी को किया गया सम्मानित:
1 min read
कुल्टी :भाजपा नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में रविवार शाम को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति के सदस्य शंकर चौधरी को अंडमान निकोबार द्वीप का पर्यवेक्षक बनाये जाने पर उन्हें पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा लिगल सेल के को कन्वेनर अधिवक्ता विनोद सिंह सोलंकी ने कहा कि आसनसोल जिले में शंकर चौधरी का काफ़ी लम्बे समय का राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होंने भाजपा के छोटे बड़े मंडल, जिला राज्य स्तर तक पार्टी में दायित्वों को पूरी जिम्मवारी से निभाया है। शंकर चौधरी आज राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति कर रहे है जो उनकी लगन और मेहनत का फल है। वहीं कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित भाजपा कुल्टी विधानसभा के युवा नेता टिंकु वर्मा ने कहा 2012 में वह इनके साथ राजनीति में जुड़े और उन्होंने उनको हमेशा एक छोटे भाई की तरह सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि आसनसोल की राजनीति में उन्होंने देखा है कि पद में आए परिवर्तन से व्यवहार में काफ़ी परिवर्तन आ जाता है, परतुं शंकर चौधरी ने पद की गरिमा से अधिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। ख़ुद को छोटा रखकर सामने वाले को सम्मान देना इनका एक बेहतरीन स्वभाव है। यही कारण है कि आज इन्हें ओबीस मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति से अंडमान निकोबार द्वीप में पर्यवेक्षक का विशेष दायित्व मिला। टिंकु वर्मा ने कहा वीर सावरकर और उनकी सजा ए काला पानी की जेल का इस्तेमाल ब्रिटिश काल मे राजनीतिक कैदियों को रखने के लिये किया जाता था। बहुत से लोग इसे काला पानी के नाम से भी बुलाते है। आज यह एक राष्ट्रीय स्मारक है। इस पावन मिट्टी पर आसनसोल के हमारे शंकर चौधरी को भाजपा के लिये ओबीसी संगठन को मजबूत करने और 2024 में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का दायित्व मिला है। आज के इस सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उन्हें ह्रदय से सम्मानित किया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य,जिला सदस्य एस राय, ओबीसी अध्यक्ष मंडल 4 निर्मल गुप्ता,काजल दास मंडल 4 के उपाध्यक्ष,कवि सिंह मंडल 3 के उपाध्यक्ष, रीना वर्मा, मंडल 3 की उपाध्यक्ष महुवा जी,अबरार अहमद,संजीव यादव, दिलीप गुप्ता, किशोर बर्मन,राजेश रजक के साथ काफी सँख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे












