भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता शंकर चौधरी ने किया संवाददाता सम्मेलन विश्वकर्मा परियोजना के बारे में दी जानकारी:
1 min read
आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नेशनल कमेटी मेंबर शंकर चौधरी ने आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी सदस्य भृगु ठाकुर और आसनसोल ओबीसी मोर्चा पर्यवेक्षक भी उनके साथ थे इस मौके पर शंकर चौधरी ने कुछ अहम बातों की तरफ मीडिया कर्मियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से पूरे भारत में विश्वकर्मा परियोजना लागू की गई है इसके जरिए बढ़ई नाई आदि जो भी व्यक्ति हैं जो यंत्रों के सहारे और अपने हाथों के हुनर से अपनी जीविका अर्जित करते हैं उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए 5 दिनों की ट्रेनिंग और 10 दिनों की एडवांस ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन उनको 500 रुपए के हिसाब से मिलेंगे और ट्रेनिंग के उपरांत उनको एक सर्टिफिकेट और 15000 रुपए दिया जाएगा इसके अलावा अपना व्यापार शुरू करने के लिए उनको बेहद कम ब्याज पर 1 लाख रुपए ऋण भी दिया जाएगा । 18 महीने में उस ऋण को चुकाने पर उनको 2 लाख रुपए और ऋण दिया जाएगा जिसे उनको 30 महीने में चुकाना होगा ताकि वह अपने व्यापार को और बढ़ा सके इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए लोकसभा तथा विधानसभा में जो महिला आरक्षण बिल पास किया गया है इससे आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी कारगर कदम उठाए जा सकेंगे उन्होंने कहा कि आज की तारीख में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिला मंत्री हैं फिलहाल 78 महिला सांसद हैं महिला आरक्षण बिल लागू हो जाने पर यह संख्या 181 तक पहुंच जाएगी और आने वाले समय में इस बिल के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी होने में मदद मिलेगी












