आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी ने बाकर अली लेन में किया दो कम्युनिटी बाथरूम का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल के बाकर अली लेन इलाके में दो कम्युनिटी बाथरूम का उद्घाटन किया गया। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी द्वारा इनका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा रवि चैटर्जी विमल जालान लल्लन खान अमन सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से दो कम्युनिटी बाथरूम का उद्घाटन किया गया। इनमे से एक महिलाओं के लिए दूसरा पुरुषों के लिए है। उन्होंने बताया कि यह बाजार का इलाका है यहां रोजाना हजारों की तादाद में लोग आते हैं ।इसके अलावा यहां पर सैंकड़ों दुकानें हैं । इनमे दुकानदार के अलावा बड़ी संख्या में महिला स्टाफ भी है इनकी सहूलियत का ध्यान रखते हुए इनका उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों का मौसम आने वाला है । ऐसे में बाजार में लोगों की संख्या में और इजाफा होगा । इन्ही बातों का ध्यान रखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से इन दो कम्युनिटी बाथरूम का उद्घाटन किया गया ।












