shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि:

1 min read

आसनसोल :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154 वीं जयंती के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल अदालत के समीप स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशिष सरकार सहित तमाम पार्षद तथा नगर निगम के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे यहां पर सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत अपना वक्तव्य रखते हुए सभी ने आज के दिन के महत्व पर जोर दिया मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कुछ बोलना सूरज को दिया दिखाने के समान है उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से हमारा फर्ज पूरा नहीं होता हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए इस देश को उनके सपनों का भारत बनाने की आवश्यकता है वही गुरदास चटर्जी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा भारत को जिन आदर्शों पर चलने की सीख दी थी आज केंद्र में एक ऐसी सरकार है जो उस सीख से अलग हटकर एक राष्ट्र का निर्माण करना चाहती है जो घृणा अविश्वास तथा एक दूसरे के प्रति वैमनस्य पर टिकी हुई है उन्होंने सभी से महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए देश निर्माण की अपील की वही डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी देश की जनता से अपील की कि वह महात्मा गांधी के अहिंसक धर्मनिरपेक्ष आदर्श को आत्मसात करें और जो फिरकापरस्त ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं उनको गांधी जी के मार्ग पर चलते हुए मुंह तोड़ जवाब दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page