आदिकर्ण फाउंडेशन की ओर से चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान:
1 min read
कुल्टी :आदिकर्ण फाउंडेशन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने कहा भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन अपने आप मे एक महत्वपूर्ण मिशन है। आज देश की जनता में सफ़ाई स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। आज 365 दिन लोग स्वच्छता बनाये रखने और अपने इलाके में सफाई रखना पसंद करते है। स्कूल के छोटे छोटे बच्चों में भी सफ़ाई स्वच्छता को लेकर जो परिवर्तन आया है तथा अपने आप को स्वच्छ रखने को लेकर जो जागरुकता आई है ये स्वच्छ मिशन का नया रूप दिखता है। आज ये एक मिशन नहीं रहा ये आम जीवन का एक हिस्सा हो गया है। जो सफ़ाई या स्वच्छता को पसंद नहीं करते लोग उन्हें अच्छे नज़र से देखना पसंद नहीं करते है। आज के स्वच्छता अभियान में महिलाओं तथा बच्चों सभी ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।












