बीआरएस ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में किया श्रमदान:
1 min read

बर्नपुर :बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल के निदेशक और प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी सदस्य, छात्र और अभिभावकों ने 01 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10:00 बजे से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
बी.आर.एस. की पूरी टीम ने स्थानीय शिवस्थान मंदिर में सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से “श्रमदान” गतिविधियाँ शुरू कीं। इसमें पूरे मंदिर परिसर के साथ-साथ इसके आस-पास के क्षेत्रों की सफाई शामिल थी। टीम ने मंदिर और उसके आसपास झाड़ू लगाई, सफाई की और ब्लीचिंग पाउडर फैलाया। सफाई अभियान के बाद पूरा परिसर चकाचक नजर आया। मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर को साफ करने में मदद करने के प्रयासों के लिए बी.आर.एस. की प्रशंसा की।
अभियान में 85 छात्रों और 55 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया












