बर्नपुर के भारती भवन में हुआ चक्रव्यु नाटक का मंचन:
1 min read

बर्नपुर :कल शाम बर्नपुर के भारती भवन में फिल्मी दुनिया के ख्यातिप्राप्त लेखक एवं निर्देशक अतुल सत्य कौशिक द्वारा निर्देशित ” चक्रव्यूह ” नाटक का मंचन किया गया । नाटक चक्रव्यूह का मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण की भुमिका निभाने आये श्री नितीश भारद्वाज जी थे । 1988 के महाभारत धारावाहिक में नितीश भारद्वाज ने श्री कृष्ण की भुमिका में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था एवं आम जन गण उन्हें कृष्ण की तरह पूजने लगे थे । आज खचाखच भरे हुए भारती भवन में दर्शकों ने इस तरह का मंचन पहली बार देखा था । दर्शक कभी भावुक हो उठते तो कभी उनकी आंखों में आंसू आ जाते । पूरे नाटक में श्री कृष्ण, अभिमन्यु एवं उत्तरा ने दर्शकों को बांधे रखा । आनन्दम ग्रुप आफ कम्पनीज़ के तरफ से ये आयोजन किया गया था । पिछले दो वर्ष पूर्व इसी तरह प्रेम रामायण का मंचन किया गया था। जो काफी सफल रहा था । आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भू नाथ झा ने बताया की कम्पनी आसनसोल के जनगण के लिए इस तरह का सफल आयोजन करते रहती है । कम्पनी के नवीन पांडे, प्रशांत जी , तपन पाल , विवेकानंद ठाकुर, विपुल मिश्रा , इंद्रजीत दे , उदय विश्वास एवं विशेष कर मोनू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई ।












