दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के पदाधिकारी ने आज पुरुलिया चैंबर आफ ट्रेड एंड कॉमर्स के अधिकारियों से की मुलाकात:
1 min read

पुरुलिया :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पुरुलिया में संगठन के अन्तर्गत आने वाले 11 जिलों के प्रस्तावित दौरे की शुरुआत करते हुए पुरुलिया चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री का दौरा किया। इस मौके पर फोसबेकी के अध्यक्ष आरपी खेतान महासचिव सचिन्द्र नाथ रॉय सिनियर वाइस प्रेसिडेंट ओ पी बाजोरिया वाइस प्रेसिडेंट संदीप झुनझुनवाला सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। वहीं
पुरुलिया चैंबर ऑफ़ ट्रेड एंड कामर्स से अध्यक्ष गोविंदो मुखर्जी सचिव बामा प्रसाद पुईतुंडि पियुष अग्रवाल प्रतिष्ठित उद्योगपति और कुसल पल्ली और माथा रिसॉर्ट्स के मालिक नरेश अग्रवाल
राजेश सिंघानिया रमेश कुमार. अग्रवाल किशन कुमार बिनानी शपंकज मॉल और अन्य प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। आपको बता दें कि फोसबेकी दक्षिण बंगाल की सबसे बड़ी वाणिज्यिक संस्था है। 11 जिलों में विभिन्न वाणिज्यिक संगठन इस संस्था के तहत आते हैं। शीर्ष संस्था होने के नाते फोसबेकी के पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि समय समय पर सभी 11 जिलों में संस्था के अंतर्गत आने वाले वाणिज्यिक संगठन के सदस्यों से मुलाकात किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में आज पुरुलिया से इस की शुरुआत की गई। इस दौरान फोसबेकी के पदाधिकारियों ने पुरुलिया चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के सदस्यों को बताया की स्थानीय स्तर पर उनकी जो समस्याएं हैं उनका निराकरण तो किया ही जाएगा अगर प्रदेश स्तर पर भी उनको कोई समस्या है तो लिखित आकार में फोसबेकी को दें प्रशासन के शीर्ष स्तर से संगठन द्वारा बात की जाएगी












