भाजपा की तरफ से आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास बस स्टैंड में चलाया गया स्वच्छता अभियान:
1 min read

आसनसोल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले सभी देशवासियों से अनुरोध किया था कि वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज सुबह 10:00 बजे से 1 घंटे के लिए श्रमदान करें इसी के तहत आज पश्चिम वर्दमान जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में आसनसोल रेलवे स्टेशन के निकट नवनिर्मित बस स्टैंड के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड परिसर के विभिन्न इलाकों की साफ सफाई की झाड़ू लगाया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और जहां पर भी जल जमा हुआ था उनको भी साफ किया दरअसल इन दिनों बंगाल में डेंगू का कहर बरपा हुआ है ऐसे में आज इस स्वच्छता अभियान का महत्व और ज्यादा बढ़ गया इस कार्यक्रम के दौरान बप्पा चटर्जी जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे जिला भाजपा महिला मोर्चा नेत्री सविता चौबे दिलीप प्रसाद सुधीर मोदी राजा मुखर्जी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे












