भाजपा साउथ मंडल दो की तरफ से बर्नपुर के विभिन्न इलाकों में काटे गए पार्थेनियम के पौधे:
1 min read

बर्नपुर :पश्चिम बर्धमान जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में आज भाजपा साउथ मंडल दो की तरफ से इस्पात नगरी बर्नपुर के विभिन्न इलाकों से खतरनाक पार्थेनियम पौधों को काटकर उनको जला दिया गया इस मौके पर भाजपा साउथ मंडल 2 के तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित थे इस मौके पर बप्पा चटर्जी ने कहा कि पार्थेनियम के यह पौधे बहुत खतरनाक होते हैं खासकर के जिनको अस्थमा या सांस की तकलीफ है इन पौधों की महक अगर उन तक पहुंच गई तो उनकी मौत भी हो सकती है उन्होंने कहा कि यह भारत में पाए नहीं जाते थे यह विदेशी पौधे हैं जिनको भारत में भेजा गया था और इन पौधों की वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं उन्होंने कहा कि आज बर्नपुर के विभिन्न इलाकों में जो पार्थेनियम के पौधे हैं इनको बीजेपी साउथ मंडल दो के कार्यकर्ताओं द्वारा काटकर जिला दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि बर्नपुर के स्टेशन रोड इलाके में सेल द्वारा जो पार्क बनाया गया है उसमें पार्थेनियम के पौधे उग आए हैं उनको काटकर उनको जलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सेल द्वारा पार्क तो बना दिए जाते हैं लेकिन उनकी रखरखाव नहीं की जाती जिस वजह से इस तरह की समस्याएं पैदा होती हैं उन्होंने सेल प्रबंधन से अनुरोध किया कि समय-समय पर इन पार्कों का रखरखाव भी करें उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में इस तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यहां भी यह कार्यक्रम किया गया












